बांका: बांका में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान में 50% छूट मिलेगी
Banka, Banka | May 8, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की सचिव सपना रानी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस बार लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों में लोगों को बड़ी राहत दी जा रही है। चालान राशि पर 50 प्रतिशत की छूट है।