नागौर: मानासर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Nagaur, Nagaur | Nov 3, 2024 नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मानासर के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही नागौर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक की पहचान अमरपुरा निवासी उम्मेदाराम मेघवाल के रूप में हुई।