बंजरिया: सेमरा भोला टोला माई स्थान मंदिर परिसर में गुरुवार को ब्राह्मणों ने देवी देवताओं की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कराई
सेमरा भोला टोला माई स्थान मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान गणेश,माता पार्वती,कार्तिक व राम भक्त हुनमान की प्रतिमा में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। इससे पूर्व देवी देवताओं का नगर परिक्रमा कराया गया। सुबह से ही भक्त पूजा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। पूजा के बाद मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।