सिराथू: प्राथमिक विद्यालयों की रसोइयों को नहीं मिला मानदेय, पैसों की तंगी से होली का रंग फीका, निंदुरा की एक महिला ने बताया दर्द
जहां एक तरफ़ लोग होली पर्व मनाने की तैयारियां कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा विभाग की रसोई में काम करने वाली विधवा, गरीब महिलाएं बैंक के चक्कर लगाकर अपने खाते में पैसे आने की आस लगाए हैं।कड़ा बीआरसी के निंदुरा गाँव के स्कूल की रसोईया रामरती ने बुधवार को बताया कि-स्कूल में गरीब महिला हैं।वेतन नहीं आया इसलिए होली का बंदोबस्त नहीं कर पा रही हैं।