सिराथू: सिराथु में आगामी त्यौहार की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोखराज में आईजी द्वारा की गई गोष्ठी
पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज प्रेम गौतम द्वारा मंगलवार की रात्रि 11 बजे आगामी त्यौहार होली तथा रमजान की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोखराज में पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की गई। सभी को अवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हालांकि इस दौरान कौशाम्बी पुलिस अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपने अपने पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।