सिराथू: राजकीय आईटीआई सिराथू में अप्रेंटिस मेला सम्पन्न, युवाओं को मिला रोजगार
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिराथू में मंगलवार छे बजे अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिले। इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सिराथू राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव व भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव ने किया।