सिराथू: सैनी चौराहा पर यूपी रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, दो लोग हुए घायल
सैनी थाना क्षेत्र के सैनी चौराहा पर मंगलवार देररात एक ट्रक यूपी रोडवेज बस में जा भिड़ी है।इस घटना में बस में सवार दो सवारियों को ज्यादा चोटें आईं हैं।टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है।एम्बुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवाजाही बाधित हुई थी।घटना के वख्त पुलिस नहीं पहुंची थी।