रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में सख्ती: स्कूलों के पास बनेगा नो-ड्रग जोन, हाईवे से हटेगा अतिक्रमण
जिले में नशे और यातायात नियमों को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। आज 26 मई शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मासिक टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और पुलिस अधीक्षक शशांक ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, वनमंडलाधिकारी ज्योति मुड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।