भरतपुर: नदबई क्षेत्र के गांव कबई स्थित गायत्री नव चेतना केन्द्र सीताराम मन्दिर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम महायज्ञ का आयोजन
नदबई क्षेत्र के गांव कबई स्थित गायत्री नव चेतना केन्द्र सीताराम मन्दिर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।