चंदौसी: चंदौसी के जिला न्यायालय में पीड़िता पर तेजाब कांड के मामले में दो दोषियों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
चंदौसी में स्थित जिला न्यायालय संभल में महिला शिक्षिका पर तेजाब फेंकने के मामले में न्यायालय ने मंगलवार शाम 5:00 के करीब बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2025 में हुए इस सनसनीखेज मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला नखासा थाना क्षेत्र का है, जहां 23 सितंबर 2025 को गांव शरीफपुर निवासी 27 वर्षीय शिक्षिका भावना पर तेजाब से हमला किया गया था।