पहाड़ी: कैथवाडा पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी खुबीर सिंह निवासी घोघोर को दबिश देकर पकड़ा। आरोपी वर्ष 2021 से न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है,बुधवार रात्रि 9 बजे मिली जानकारी।