विदिशा: यादव समाज ने रवींद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में मनाई आल्हा जयंती, 60 प्रतिभाओं का किया सम्मान
विदिशा के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में जिले के यादव समाज द्वारा पहली बार आल्हा जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले समाजजन, युवाओं का सम्मान किया गया। सोमवार शाम 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।