तमाड़ 1: बिरसा डीएवी स्कूल, बुंडू में अनुमंडल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बिरसा डीएवी स्कूल, बुंडू में गुरुवार को एक मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। यह जानकारी आज गुरुवार को शाम 4 बजे दी गई।