डलमऊ: कालू मजरे तेरुखा गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात की चोरी की
सोमवार को समय लगभग 2 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कालू मजरे तेरुखा गांव के देशराज ने बताया है कि अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है। जानकारी होने पर डायल 112 को कॉल किया गया है। डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने बताया की जानकारी मिली है,जांच की जा रही है।