शाजापुर: BKSN कॉलेज में छात्राओं को यूनिफार्म के अनुरूप हिजाब पहनने के निर्देश कहा- कोई भी काले रंग का हिजाब नहीं पहनें
BKSN कॉलेज में में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्राओं को काले और रंग-बिरंगे हिजाब की जगह यूनिफार्म के रंग के अनुरूप हिजाब पहनने के लिए कहा गया है। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने इसका पालन कराने के निर्देश कॉलेज प्रबंधन को दिए हैं। जन भागीदारी अध्यक्ष कसेरा ने कहा कि हालांकि हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है लेकिन एकरूपता के लिए यूनिफॉर्म के अनुरूप ही हिजाब पहन कर आए।