मुरैना नगर: जौरी गांव: दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो वायरल
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरी गांव में दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने हंगामा कर दिया।नशे में युवकों ने गाली-गलौज कर पैसे मांगे और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।शोर सुनकर हरीश कुशवाह पहुंचे तो करीब दर्जनभर लोग घर में घुसआए और परिवार के साथ मारपीट की।आरोप है कि हमलावर मंगलसूत्र व अन्य सामान लूटकर भाग गए।घटना का वीडियो वायरल हो रहा है