प्रतापगढ़: अग्निवीर यशपाल सिंह चुंडावत का गांव में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया अभिनंदन
प्रतापगढ़ जिले के सेलारपुरा गांव के होनहार युवा यशपाल सिंह चुंडावत ने अग्निवीर योजना के तहत सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यशपाल सिंह चुंडावत, पिता नट