इटारसी: इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष के निवास के सामने, क्षेत्र में जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षद ने किया अनोखा प्रदर्शन
इटारसी में गहराते जल संकट के बीच गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के निवास के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर के करीब आधा दर्जन वार्डों में पेयजल संकट को लेकर पार्षदों ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वार्ड 16 के पार्षद अमित कापरे ने बाल्टी लेकर बिना पानी के नहाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।