धनघटा क्षेत्र के सोनाडी वार्ड नं. 4 निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद नूर ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों में कोहराम है।