मुगलसराय: सिंधी ताली फेस-1 में बन रहे 10 एमवीए विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने गुरुवार दोपहर 12 बजे सिंधी ताली फेस-1 में निर्माणाधीन 10 एमवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। लगभग 6.21 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर काफ़ी लोग उपस्थित थे।