दमयंती नगर: घंटाघर क्षेत्र में महिला का पर्स-मोबाइल चोरी, पूरी वारदात हुई CCTV में कैद, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके में दुकान के पास खड़ी महिला का पर्स और मोबाइल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पर्स में नगदी व जरूरी सामान भी था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपी बैग लेकर भागते नजर आए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।