📍भराड़ीसैंण (गैरसैंण)
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन में दो दिवसीय संगोष्ठी “स्थायी रोजगार सृजन – विकसित उत्तराखंड का आधार” का शुभारंभ किया।
यह पहल युवाओं को रोजगार मांगने की बजाय रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में पर्यटन, उद्योग, कला व संस्कृति से जुड़े विशेषज्ञों ने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा— “युवा ही विकसित उत्तराखंड की नींव हैं, हमें उन्हें अवसर और मार्गदर्शन देना होगा।”
#Uttarakhand #RituKhanduriBhushan #Employment #Entrepreneurship #YouthPower #VikasitUttarakhand #Bharadisain #Gairsain
Ghaat, Chamoli | Oct 14, 2026