श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में बुलेट बाइक पर आतंक से परेशान लोग एसपी ऑफिस पहुंचे
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 13, 2026
श्रीगंगानगर में सोमवार को सद्भावना नगर सेक्टर 3 के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने शिकायत की कि रात में बदमाश बुलेट बाइक पर चक्कर काटते हैं और साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं। साथ ही नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।