कोल: साथा चीनी मिल चौराहे के पास से पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 2, 2024 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना जवाँ पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल एक शातिर अभियुक्त को साथा चीनी मिल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।थाना हाजा पर अग्रिम कार्रवाई की गई जिसके उपरांत अभियुक्त को आज समय रहते जेल भेज दिया गया।