कोल: शिवरात्रि पर्व को जीरो वेस्ट बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम में आयोजन कर्ताओं के साथ की बैठक
Koil, Aligarh | Mar 2, 2024 महाशिवरात्रि के पावन पर्व को महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। महाशिवरात्रि पर परंपरागत लगने वाले सेवा शिवरों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाउच कैरी बैग के इस्तेमाल को रोकने के लिए शनिवार को राकेश कुमार यादव ने आयोजन कर्ताओं के साथ बैठक की और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है।