कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत घर से लड़का हुआ लापता, बहन ने की पुलिस थाने में शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 2, 2024 बाजार जाने के लिए वृंदावन धाम निवासी लड़का घर से निकला, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी लड़का घर नहीं लौटा। लड़के को परिवार द्वारा परिचितों एवं आसपास के क्षेत्र में तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। लड़के की बहन ने शनिवार को पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।