लटेरी: सगडा से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मुरवास पुलिस ने ग्राम सगडा से अबैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 18 क्वार्टर अबैध शराब के जब्त किए है । जब्त की गई अबैध शराब कीमत 1800 रुपये बताई जा रही है।