लटेरी: महावन के जंगल से वन विभाग ने एक आरोपी से अबैध सागौन के 12 नग किए जब्त एक मोटर साइकिल भी बरामद।
शुक्रवार को लटेरी वन विभाग की टीम द्रारा मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंचकर महावन के जंगल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने आरोपी के पास से 12 नग अबैध सागौन के जब्त किए हैं। साथ ही आरोपी से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।