डग: डग में श्री हनुमान प्राकट्योत्सव पर 5100 सामुहिक हनुमान चालीसा का हुआ पाठ, 3 किलो 250 ग्राम चांदी के आभूषण किए भेंट
Dug, Jhalawar | Apr 23, 2024 ढंग में श्री हनुमान प्राकट्योत्सव पर 5100 सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। श्री हनुमान प्राकट्योत्सव समिति एवं श्री नूतन सनातन शक्ति संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। श्री प्रहरी हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। शोभायात्रा में अखाड़े के पहलवानों ने एक से एक हैरतअंगेज करतब दिखाए।