झाझा: नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला चांय मकतब के एचएम का अभाविप ने किया घेराव
Jhajha, Jamui | Oct 27, 2024 झाझा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला चांय मकतब में स्कूली बच्चों से शौचालय साफ करवाए जाने के मामले को लेकर रविवार को दिन के करीबन 12 बजे अभाविप नेता सूरज बरनवाल संगठन के सदस्यों के साथ पहुंचकर एचएम रौशन खातुन का घेराव किया। एचएम ने बताया कि बच्चों ने बाथरूम गंदा कर दिया था इसलिए बच्चों को बोला गया कि जो गंदा किया वह जाकर धोओ।