इटारसी: श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवा दल का प्रदर्शन, कॉफिन में लेटकर सौंपा ज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी ने भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के अधीक्षक को श्वेत पत्र सौंपा। तिवारी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, कॉफिन पर लेटकर और ठेले पर रैली निकालकर विरोध जताया और कहा कि अस्पताल की कई मांगें वर्षों से पूरी नहीं हो सकी है