हाथरस: मोहल्ला नाई का नगला में मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला मे मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक शनि को दूसरे युवक राज ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया।