बक्सर: मोबाइल गुम होते ही डेढ़ घंटे में खाते से 98 हजार उड़ाए, 7 खातों में किया ट्रांसफर, एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के महज डेढ़ घंटे के भीतर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकालकर सात अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के वरूणा गांव निवासी कामेश्वर सिंह ने पुलिस को आवेदन दिया है।