बिशुनपुरा: महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
तलसबरिया गांव निवासी अशोक पासवान की पत्नी चिंता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मंगलवार की शाम सात बजे तक उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि चिंता देवी की मानसिक स्थिति पिछले दो वर्षों से ठीक नहीं चल रही है। सोमवार की रात घर के लोग भोजन करने के बाद सो गए थे।