बहराइच: बहराइच जनपद में महाराज सिंह इंटर कॉलेज सहित पीसीएस प्री परीक्षा में 6811 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
महाराज सिंह इंटर कॉलेज सहित जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रो पर पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जानकारी देते हुए रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि प्रथम पाली में 2649 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 3099 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2636 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी जबकि 6048 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।