बहराइच: चेतरामपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतरामपुरवा इलाके के रहने वाले बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुजुर्ग को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।