बहराइच: अकेलवा के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने आ रहा था युवक
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अकेलवा के पास बस ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसे बाइक सवार संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने आ रहा था युवक।