बहराइच: बहराइच के डीएम ने तहसीलदार के वाहन से सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
बहराइच नानपारा मार्ग के बीच तहसील पयागपुर अंतर्गत इमलिया गंज में कृष्ण नगर कॉलोनी निवासी युवक की हुई मौत मामले में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मृतक के आश्रितों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार शाम करीब 4:30 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए डी ई ओ ने बताया कि मृतक के आश्रित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाएंगे।