धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, मृतक की पहचान से मचा कोहराम
गजरौला। हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के पास मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, जिसके बाद उसकी पहचान छोटू पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ियापुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई।