बालोद: 58 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट डिवाइस से होगी पढ़ाई, 116 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे
Balod, Balod | Aug 7, 2026 बालोद जिले के 58 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को अधिक रोचक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं, वहां संपर्क स्मार्ट डिवाइस के माध्यम से बच्चों को डिजिटल तरीके से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले के 116 शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे कक्षा में स्मार्ट डिवाइस का प्रभावी उपयोग कर सकें।