बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय जदीद गांव में सिर पर लकड़ी गिरने की वजह से किसान की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।