पटना ग्रामीण: कोतवाली थाने में विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सदन में फ्लोर टेस्ट जीत लिया। इस जीत के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है। जेडीयू की ओर से कोतवाली थाना पटना में अपने दो विधायकों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेडीयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की प्राथमिकी जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर द्वारा दर्ज कराई गई है।