गोमिया: पंचायत मुखिया की पहल और गोमिया BDO के एक्शन से गांधीग्राम में बाल विवाह रुका
Gumia, Bokaro | Apr 2, 2026 गोमिया के स्वांग उत्तरी पंचायत के गांधीग्राम में पंचायत मुखिया विनोद विश्वकर्मा की सक्रिय पहल से एक 14 वर्ष की नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोक दिया गया।गुरुवार समय दो बजे बताया गया कि इस सराहनीय कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनी देवी ब्लॉक एवं जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा, लेकिन पूरे मामले में मुखिया की तत्परता निर्णायक साबित हुई।