बिहार शराबबंदी वाले राज्य में एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
मोहनिया में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही लगभग 80 लाख रुपये की 5310 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 592 पेटी शराब बरामद कर चालक को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा राज्य के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार (पिता- मनेश) के रूप में हुई है।
Mohania, Kaimur | Sep 20, 2026