ब्रह्मपुर: प्रबोधपुर के पास सड़क हादसा, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल, पिकअप चालक के चकमे से हुई घटना, दोनों इलाजरत
प्रबोधपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह 10 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चालक ने अचानक चकमा दे दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।