बांका: पीबीएस कॉलेज के पास टोटो ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मारी, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 1, 2026 बांका शहर के पीबीएस कॉलेज के पास पूजा कर पैदल घर जा रही एक वृद्ध महिला को टोटो ने टक्कर मार दिया। जिसमें महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को सोमवार के दोपहर 12:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचारहुआ। जानकारी के अनुसार झीरवा गांव निवासी गणेश वैध की पत्नी कुंती देवी पूजा करने गई थी। पूजा कर वह वापस घर लौट रही थी।