झालरापाटन: झालरापाटन में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, झालावाड़ एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
झालरापाटन में त्योहारों के मद्देनजर और शहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। झालावाड़ एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में यह मार्च झालरापाटन थाने से शुरू हुआ।फ्लैग मार्च बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और नगर पालिका रोड से होते हुए पिपली बाजार पहुंचा।