टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित, 70 से अधिक का हुआ पंजीयन
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर जगदीश प्रजापति के द्वारा बताया गया कि शिविर में 70 से अधिक दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं पंजीयन के बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।