भीलवाड़ा: भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल — पं. प्रदीप मिश्रा, भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैल
मेडिसिटी ग्राउंड में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए इतनी संख्या में लोग पहुंचे कि विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया और दोपहर एक बजे से पहले ही पूरी तरह भर गया।कथा में पं. मिश्रा ने कहा कि भगवान को धन नहीं, सच्ची भावना प्रिय है।