डिंडौरी: शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने खुर्सीपार गांव में लगाया जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्राम पंचायत धिरवनकला के पोषक ग्राम खुर्सीपार में गुरुवार शाम 4:00 बजे जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए। दरअसल कार्यक्रम के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया ।